Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

देवरिया में दिल्ली की युवती से सामूहिक दुष्कर्म- खून से लथपथ मिली

इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर युवती के हालत के बारे में जानकारी ली। प्रधानाचार्य को बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया।

20 Feb 2023

देवरिया में दिल्ली की युवती से सामूहिक दुष्कर्म- खून से लथपथ मिली

वरिया जिले के भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। भाटपाररानी पुलिस ने युवती को अर्द्ध बेहोशी की हालत में देख पीएचसी भाटपाररानी में प्राथमिक उपचार के बाद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां ऑपरेशन किया गया। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर युवती के हालत के बारे में जानकारी ली। प्रधानाचार्य को बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया।

पुलिस के मुताबिक, बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) जिले की रहने वाली युवती का परिवार नई दिल्ली के मयूर विहार कॉलोनी में रहता है। वह अपने पुरुष दोस्त के साथ किसी ट्रेन से दिल्ली से बिहार जा रही थी। अनबन होने पर वह भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात ट्रेन से उतर गई। रात होने के कारण वह ठहरने के लिए भटक रही थी । तभी भाटपार रानी क्षेत्र के बेलपार का दीपक और बड़कागांव का रोहित मिल गए।

दोनों ने युवती को रेलवे स्टेशन के समीप ढाबे पर सोने के लिए भेजा। रात में मौका देख कर दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवती की हालत बिगड़ गई। वह किसी तरह भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। बेंच पर खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। रक्तस्राव से युवती के कपड़े भीग गए थे।

इसकी जानकारी किसी ने स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर मौके पर पहुंचे और युवती के शरीर पर खून देख इसकी सूचना तत्काल भाटपार रानी पुलिस और जीआरपी भटनी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी पहुंचाया। जहां से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया मेंगंभीरावस्था में पीड़िता को भोर में पांच बजे भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक थी। रक्तस्राव व जख्म बनने के कारण बेहोशी की हालत में थी। दो डॉक्टरों की टीम ने एक घंटे तक आपरेशन किया। इस दौरान दो यूनिट खून भी चढ़ाया गया। पीड़िता की हालत सामान्य है। वह खतरे से बाहर है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ राजेश बरनवाल, सीएमएस डॉ. एच के मिश्र, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. बबीता कपूर आदि मौजूद रहीं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News